रंगोली प्रदर्शनी में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
बेगुसराय, मार्च 23 -- गढ़हरा(बरौनी)। बिहार दिवस के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गढ़हरा मध्य विद्यालय और बारो मध्य विद्यालय में रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। बारो में एचएम विजय कुमार सिंह ने बच्चों को बिहार की गरिमा, ख्याति और परम्पराओं से अवगत कराया। वहीं, गढ़हरा में एचएम सिकंदर पासवान ने सफल बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतिभागी शिखा कुमारी, दीपिका कुमारी, मांडवी कुमारी, अंजलि कुमारी, अंकित कुमार, अंकुश कुमार, सौरभ कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर अंकिता मिश्रा,रंजीत कुमार सिंह ने बच्चों को बिहार दिवस की प्रेरणादायी ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.