विकासनगर, मार्च 9 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर के साथ ही रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रितेश कुमार ने प्रथम, तनुजा चौहान ने द्वितीय और अरुण भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में रेशमा और अर्चना ने प्रथम, प्रियांशी और स्नेह ने द्वितीय तथा रिया और काजोल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...