वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, संवाददाता। चेतंगज स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के एक हजार वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर शिवपुराण पर आधारित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका मोनिका साहू निर्णायक रहीं। प्रतियोगिता में बीटीएस के शौपनिल सोनकर, संजय कन्नौजिया, कृष्णा साव प्रथम पर रहे। आर्य महिला इंटर कॉलेज की पलक प्रजापति, आरती कुमारी, खुशी गुप्ता दूसरे और अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की रोशनी कुमारी, मानस्वी, आस्था गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय हाईस्कूल भोहर के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रता...