रंगोली प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रथम
मथुरा, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय संग्रहालय, मथुरा व संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, देश के विभाजन की त्रासदी तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत का विभाजन एक त्रासदी विषय पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के रंग, रंगोली के संग विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में संग्रहालय की सहायक निदेशक डॉ. प्रतिभा द्विवेदी द्वारा पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल को प्रथम, रामलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा एकता बाल मंदिर स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.