रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर सोमवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर (गदरपुर) में बौद्धिक सत्र एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने स्वयंसेवियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए किया। बौद्धिक सत्र में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी प्रो. एके पालीवाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को स्वीकार कर उसके अनुरूप स्वयं को ढालने का संदेश दिया। उन्होंने पेड़-पौधों की जीवंतता से जुड़े कई रोचक और नवीन तथ्य भी साझा किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्...