बेगुसराय, फरवरी 27 -- भगवानपुर। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली मध्य विद्यालय में गुरुवार को विद्यार्थियों के बीच रंगोली, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने विद्यार्थियों को पुलिस की भूमिका, सुरक्षा के महत्व और समाज में सकारात्मक योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, नैतिकता और आत्मविश्वास विकसित होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह , शिक्षक अमर शंकर, अजनीश कुमार, अनिल, जयप्रकाश, सुमन, मीरा रानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...