सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगोली, पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान व मानव शृंखला के जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण व महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो.नीता यादव ने किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। नोडल अधिकारी प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह जन-जन की भागीदारी से ही साकार हो सकता है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वॉल बनीं अभिव्यक्ति का सशक्त मंच सह-नोडल अधिकारी डॉ.रेन...