चंदौली, मार्च 11 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद चहनियां कस्बा स्थित मां खंडवारी माता मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल अवसर पर मां खंडवारी देवी सेवा समिति की ओर से रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने लोक संगीत एवं होली गीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे। लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने खूब मनोरंजन किया। लोगों ने कहा कि होली का पर्व भाई चारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस मौके पर मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबन्ध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, योगेन्द्र मिश्र, पूर्व प्रधान भज्जूराम सिंह चौहान, आनंद सिंह, विकास यादव, पुजारी रामराज, इंद्रेश सिंह, बनारसी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...