वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरिल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह 'रंगोत्सव' का आयोजन शुक्रवार को किया गया। अर्दली बाजार स्थित राजकीय पुस्तकालय में हुए रंगोत्सव में गीत, ग़ज़ल और कविता के विविध रंग निखरे। पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में हिंदी पट्टी के बहुचर्चित रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। आनंद कृष्ण 'मासूम' ने सहज संचालन किया। एसोसिएशन की जनपद इकाई के अध्यक्ष सुधीर चंद्र वर्मा और सचिव अमित कुमार सिंह,अनुज पांडेय, रवीना रावत, सुनील गुप्ता ने कवियों का स्वागत किया। काव्यपाठ करने वालों में सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध', डॉ.शरद श्रीवास्तव 'शरद', संतोष कुमार 'प्रीत', डॉ.प्रतापशंकर दुबे, अखलाक खान 'भारतीय', विजयचंद्र त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, रामजतन पाल 'सज्जन' आदि...