शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर में रंगोत्सव का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुबह से ही लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाते रहे और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही रंग खेलने का दौर शुरू हो गया। युवाओं और बच्चों ने सड़कों और मोहल्लों में रंग और गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। कई स्थानों पर लोगों ने समूह बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाया और आपसी मेलजोल के साथ त्योहार की परंपरा निभाई।वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के आवास पर शहर के उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल पहुंचे और उन्हें रंगोत्सव की बधाई दी। वित्त मंत्री ने अबीर लगाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा डीआईजी और कमिश्नर सहित शहर के कई जनप्रतिनिधि और प्रमुख लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.