बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। मथुरा वृंदावन जैसी होली का नजारा बाराबंकी के धनोखर से लेकर सिटी कॉलेज तक करीब एक किलोमीटर दूर की सड़क पर देखने को मिला। रोजाना की तरह प्रभात फेरी तो निकली मगर होली का जुनून वहीं से शुरू हुआ। प्रभात फेरी का कारवां बढ़ता गया और देखते ही देखते ऐसा लगा मानो पूरा शहर उमड़कर वहीं आ गया। सड़क पर 10 हजार से अधिक लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। फूलों की होली से शुरू उत्सव में डूबे लोगों ने गुलाल और अबीर के साथ धमाल मचाया। दोपहर बाद तक लोग सड़क पर ही मौजूद रहे और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। प्रभात फेरी शुरू हुई और बनता गया होली का कारवां: बाराबंकी शहर में हर साल की भांति कमेटी के महिला पुरुष सदस्यों द्वारा धनोखर चौराहे से प्रभात फेरी शुरू की गई। प्रभात फेरी जैसे-जैसे सिटी कॉलेज स्थित शनि मंदिर की ओर आगे बढ़ती गई ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.