गंगापार, मार्च 3 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। रंगों का पर्व होली को लेकर उरुवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को क्षेत्रीय बाजारों में रौनक और बढ़ गई। रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी के साथ कपड़े और किराने की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। लोग अपने-अपने तरीके से होली की तैयारी में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के बंजारों और चौक-चौराहों पर होली के गीत सुनाई देने लगे हैं, जिससे माहौल और भी रंगीन हो चुका है। दुकानों पर सजी रंग बिरंगी पिचकरिया बच्चों को खूब लुभा रही हैं। होली के इस पर्व पर नए प्रकार के पिचकरिया तथा कार्टून वाले मुखोटे बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए है। लोग दुकानों से रंग, पिचकारी, गुलाल, मुखौटा, पानी के गुब्बारे सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। त्योहार मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.