गंगापार, फरवरी 25 -- रंगों और उमंगों के प्रतीक पावन पर्व होली को लेकर कस्बा भारतगंज पूरी तरह रंगोत्सव के माहौल में रंग गया है। शुक्रवारी, मंगलवारी, त्रिमुहानी और बस अड्डा की प्रमुख बाजारों के दुकानों पर अबीर-गुलाल, रंग-बिरंगी पिचकारियां, आकर्षक मुखौटे और सजावटी सामग्री सजी है, जिससे बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। तीन मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि चार व पांच( दो दिन) मार्च को होली खेली जाएगी। पांच मार्च को ही शाम कस्बे में पारंपरिक होली(दूल्हा) बारात भी निकाली जाएगी। बच्चों से लेकर युवाओं तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे कार्टून वाली पिचकारियां और रंगीन मुखौटे पसंद कर रहे हैं, वहीं युवा हर्बल गुलाल और सुरक्षित रंगों की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष बिक्री में इजाफा हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.