गंगापार, मार्च 5 -- यमुनापार के करछना और कौंधियारा क्षेत्रों में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों की गलियों में रंग और गुलाल उड़ने लगे। बच्चों ने पिचकारी और रंगों के साथ जमकर मस्ती की, वहीं युवाओं ने ढोलक की थाप पर फगुआ गीत गाकर माहौल को आनंदमय बना दिया। महिलाओं ने समूह बनाकर लोकगीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया और गले मिलकर प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। गांवों में जगह-जगह टोलियां बनाकर लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे, मिठाइयां बांटी और होली की बधाई दी। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव और भाईचारे का माहौल बना रहा। प्रशासन की सतर्कता के बीच पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम तक रंगों की धूम जारी रही और लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.