आजमगढ़, मार्च 1 -- वातावरण में रंगोत्सव का उल्लास छा चुका है। होलिका दहन की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं लेकिन कुछ अव्यवस्थाओं और हुड़दंगियों के चलते होरियारों के मन में आशंकाओं के बादल घुमड़ रहे हैं। होलिका दहन के 24 घंटे पहले तक कई स्थलों पर न सफाई कराई गई, न सड़कों की पैचिंग ही। गंदगी के चलते मच्छरों का भी जोर दिख रहा है। बिजली के लटकते तार तनाव बढ़ा रहे हैं। नशेड़ियों और अराजकतत्वों के चलते भी त्योहार प्रेमी आशंकित हैं। लरियागंज में कई क्षेत्रों में होलिका दहन परंपरागत तरीके से होता रहा है। मुख्य कस्बे से हटकर जो नए मोहल्ले नगरपालिका में शामिल हुए हैं, वहां लोग होलिका दहन के लिए जुटते हैं। घनी मिश्रित आबादी से हटकर लंगड़पुर, शिवपुर, शहाबुद्दीनपुर आदि क्षेत्रों में होलिका जलाई जाती है। बिलरियागंज पोस्ट ऑफिस के पास 'हिन्दुस्तान' स...