मैनपुरी, फरवरी 25 -- होली का त्योहार आ गया है। मैनपुरी में तीन और चार मार्च को होली मनाई जाएगी। बाजारों में होली की रौनक छा गई है। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं और होली से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। होली का त्योहार यूं तो रंगों का त्योहार कहा जाता है लेकिन इस त्योहार पर घर-घर में खास पकवान बनाए जाते हैं। गुजिया का स्वाद किसे नहीं भाता, आलू के चिप्स, पापड़, बेसन की झार का मजा होली के त्योहार पर सभी को आता है। घरों में ये पकवान बनने लगे हैं। स्कूलों में पेपर चल रहे हैं। छोटे बच्चों की छुट्टियां भी अगले तीन दिन में हो जाएंगी। इसके बाद घरों में बच्चों की होली शुरू हो जाएगी। ये त्योहार युवाओं और बच्चों के लिए खास रहता है। नए कपड़े खरीदने, होली के रंग से रंगीन चेहरे बनाने की होड़ रहती है। बाजारों में रंगों...