रंगों से तैयार किया तिरंगा, अशोक चक्र व भव्य रंगोलियां
मैनपुरी, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुदिती ग्लोबल एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष रंगोली निर्माण गतिविधि आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। गतिविधि का शुभारंभ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देकर किया गया। इसके बाद छात्रों ने समूहों में बंटकर केसरिया, सफेद, हरे व अन्य आकर्षक रंगों से तिरंगा, अशोक चक्र, भारत माता तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़ी भव्य रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से मेरा तिरंगा मेरी शान, देश प्रथम और एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे प्रेरणादायक संदेश उकेरे गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है राष्ट्रभक्ति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.