बिजनौर, मार्च 6 -- बिजनौर। दुल्हैंडी पर बिजनौर रंगों से सराबोर हो गया। हर तरफ अबीर गुलाल उड़ा। लोगों ने जमकर होली खेली। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। कुछ ने गुलाल से होली खेली तो कुछ ने पक्के रंगों से चेहरों को लाल, पीला, नीला और हरा कर दिया। डीजे की थाप पर लोगों ने खूब डांस किया। जिलेवासियों ने शाम तक रंग खेला। युवाओं ने बुजुर्गो को रंग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने घरों पर तरह-तरह के मिष्ठान बनाए। गुंजिया से लेकर दही बल्लों का खूब आनंद लिया गया। दुल्हैंडी पर जिले में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धों ने जमकर होली खेली। हर कोई रंगों में सराबोर दिखा। दुल्हैंडी पर डीजे की थाप पर खूब डांस हुआ और युवाओं ने मस्ती की। महिलाओं न...