रंगों में सराबोर शहरवासी, गुलाल व चंदन के साथ फूलों की बरसात
नोएडा, मार्च 1 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में रविवार को जगह-जगह होली कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासी रंगों से सराबोर नजर आए। कहीं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ होली खेली तो कहीं चंदन, गुलाल और फूलों की बरसात हुई। कई जगह काव्य पाठ का भी आयोजन हुआ। क्रॉसिंग रिपब्लिक में रविवार को ब्रज की स्टाइल में राधा कृष्ण संग फूलों की होली खेलते हुए यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भक्ति, उल्लास और आनंद से परिपूर्ण श्रद्धालुओं ने होली गीतों पर खूब नृत्य किया। वहीं, रविवार को राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ। संजय रैना ने अपनी मधुर वाणी से भजन सुनाए। पुष्प वर्षा से वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। -- राधा-कृष्ण की टोली संग खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.