बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर से लेकर गांव तक बुधवार को होली का त्योहार पूरे उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गलियों, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर रंग और गुलाल की बौछारें देखने को मिलीं। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी होली के रंग में डूबे नजर आए। छोटे-छोटे बच्चों की टोली जहां पिचकारी और रंगों के साथ मस्ती करती दिखी, वहीं युवाओं ने फैंसी मास्क पहनकर सड़कों पर समूह बनाकर होली का आनंद उठाया। शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमती नजर आईं। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गांवों में भी पारंपरिक अंदाज में होली खेली गई। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर रंग लगाते और मिठाइयों का आदान-प्रदान करत...