गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रंगों के पर्व होली पर बुधवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। कई स्थानों पर वर्षों से चली आ रही कड़वाहट भी इस पर्व पर समाप्त होती दिखी और लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।घरों में सुबह से ही उत्सव का वातावरण रहा। महिलाओं ने गुझिया, मठरी, पापड़, नमकीन समेत कई प्रकार के पारंपरिक पकवान तैयार किए, जिनका परिवार और मेहमानों ने आनंद लिया। लंबे समय बाद मिलने वाले दोस्त और रिश्तेदार भी इस अवसर पर एक-दूसरे के घर पहुंचे और पुरानी यादें ताजा कीं। शहर के नौका विहार, गोलघर सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की विशेष रौनक देखने को मिली। डीजे की धुन पर लोग रंगों में सराबोर होकर नाचते-गाते नजर आए। कई सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.