बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- होली बाजार 02 रंगों पर चढ़ा फैशन का खुमार, सफेद कुर्ते की जगह प्रिंटेड टी-शर्ट पहली पसंद सूती साड़ी की जगह हैंडलूम ने ली जगह, 20 फीसद तक बढ़े दाम मलमल कुर्ते की जगह युवाओं को चाहिए कलरफुल लुक वाले कपड़े फोटो कपड़ा : सोहसराय मंडी में कपड़ा की खरीदारी करते लोग। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। होली का रंग अब सिर्फ चेहरों पर नहीं, बल्कि पहनावे पर भी दिखने लगा है। एक दौर था, जब लोग होली में सफेद मलमल का कुर्ता-पायजामा तो महिलाएं सूती साड़ी पहनती थीं। ताकि, रंग लगने का मलाल न रहे। लेकिन, आज डिस्पोजेबल फैशन और आधुनिकता ने इस परंपरा की जगह ले ली है। शहर के कपड़ा बाजार से लेकर मॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक होली थीम वाली प्रिंटेड टी-शर्ट, डिजाइनर कुर्ते और फेस मास्क के साथ एक्सेसरीज की भरमार है। नौबत ऐसी कि, कुछ ही दिन रंगों का त्यो...