औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। जिले में इस वर्ष होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक हर जगह रंगों की ऐसी बौछार हुई कि मानो पूरा जनपद अबीर-गुलाल के रंग में रंग गया हो। चंबल और यमुना के कछारों से लेकर शहर की गलियों तक 'होली है' और 'जोगीरा सा रा रा रा' के स्वर गूंजते रहे। औरैया, दिबियापुर, बिधूना, अजीतमल, बेला, फफूंद, बाबरपुर और अछल्दा सहित पूरे जिले में सुबह से ही रंगों की मस्ती छाई रही। होली की सुबह होते ही शहर और कस्बों में युवाओं की टोलियां हुरियारों के रूप में निकल पड़ीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं ने सड़कों और गलियों में घूम-घूमकर लोगों को रंग लगाया और होली की बधाई दी। जगह-जगह होली गीतों और फाग की धुन पर लोग झूमते नजर आए। कई स्थानों पर युवाओं ने गुलाल उड़ाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.