एटा, फरवरी 28 -- अलीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। ड्यूटी के बीच समय निकालकर परिचारिकाओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं। अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि होली मिलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। मरीजों की देखभाल और उपचार की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रही। इस अवसर पर चिकित्सक प्रतीक्षा यादव, परिचारिका रवीना यादव, उमा राजपूत, दिव्या, राधा यादव और निशा मौजूद रहीं। वहीं प्रयोगशाला तकनीकज्ञ आकाश राजपूत, वार्ड आया पुष्पा तथा सफाई कर्मचारी रानी भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और संयमित ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। होली मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.