संभल, मार्च 2 -- होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इस बार होली पर जिले भर में 64 स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे, जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जुलूस मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, वहीं जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अफसर खुद भी फील्ड में उतरकर निगरानी करेंगे। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल टीमें और गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार की खुशियों में किसी तरह की खलल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.