हाथरस, फरवरी 26 -- हाथरस। रंगों के त्योहार में अब एक सप्ताह से कम का समय शेष बचा है। होली के त्योहार को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान होने वाले संभावित आपसी विवादों, सड़क हादसों की समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहेगा। बागला संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक, चिकित्सा सेवाओं को बेहतर रखा जाएगा। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही न हो, इसके लिए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल म...