मैनपुरी, मार्च 1 -- मेलमिलाप और रंगों के त्योहार की धूम छा गई है। बाजारों में जगह-जगह रंगों की दुकानें सजी हुई है। अबीर-गुलाल, पिचकारी, कैप, मुखौटे आदि लोग खरीद रहे हैं। इसके साथ ही कपड़ों, पापड़, कचरी की बिक्री हो रही है। रविवार को बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदार भी रंगों के रंग में रंगे नजर आए। हुरियारे बनकर रंगों की बिक्री करते दिखे। होलिका पूजन और दहन आज सोमवार को होगा और होली बुधवार को खेली जाएगी। रंगबिरंगी होली की मस्ती का धमाल शुरू हो गया। हालांकि इस बार होली के दिन चंद्रग्रहण पड़ रहा है। जिससे रंगों से होली बुधवार को खेली जाएगी। इससे पहले आज सोमवार को होलिका पूजन और होलिका दहन होगा। होली से पहले ही पूरे जिले में रंगों की मस्ती छायी हुई है। जिलेभर में होली की उमंग और उत्साह का माहौल बन गया है। घर-घर पकवान...