मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन त्वचा की अनदेखी आपको एलर्जी, रैशेज और संक्रमण जैसी समस्याओं में डाल सकती है। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सावधानी बरतकर आप इस त्योहार का आनंद बगैर किसी परेशानी के उठा सकते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. प्रणव सत्यराज के अनुसार बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक रसायन, शीशा और कांच के महीन कण तक मिलाए जाते हैं। जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए संभव हो तो प्राकृतिक और हर्बल रंगों का ही उपयोग करें। होली खेलने से पहले त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल अच्छी तरह लगा लें। इससे रंग सीधे त्वचा के संपर्क में नहीं आएंगे और बाद में उन्हें हटाना भी आसान होगा। चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों जैसे खुले हिस्सों पर विशेष ध्यान दें। सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.