रंगों के जरिए नौनिहालों ने उकेरी भारतीय संस्कृति की झलक
औरैया, जुलाई 13 -- एक्सिस पब्लिक स्कूल, फफूंद में सोमवार को प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कलर्स ऑफ कल्चर विषय पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौनिहालों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और रंगों के प्रति समझ का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर बच्चों के रंग-बिरंगे चित्रों और उत्साह से जीवंत नजर आया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच का विकास करना तथा उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और रंगों के महत्व से परिचित कराना था। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के आकर्षक संयोजन से मनमोहक चित्र तैयार किए, जिसकी शिक्षकों ने सराहना की।प्रतियोगिता के परिणाम में नर्सरी वर्ग में मानवी ने प्रथम, मांसी ने द्वितीय तथा आयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी वर्ग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.