रामगढ़, सितम्बर 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मादक पदार्थ जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशे के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, पारिवारिक विघटन और सामाजिक दुष्प्रभावों को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कलाकृतियों में नशे को ना, जिंदगी को हां का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने पोस्टर पर स्लोगन लिख दिया नशा मुक्ति का संदेश इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के सद...