पाकुड़, मार्च 6 -- पाकुड़ के कोने-कोने में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को सुबह से ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ीं और एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर पर्व की बधाई दी। प्रमुख चौक-चौराहों पर फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए। इस बार बाजार में हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की काफी मांग रही। स्वयं सहायता समूहो द्वारा बनाए गए 'पलाश' ब्रांड के गुलाल से लोगों ने सुरक्षित होली खेली। आदिवासी समुदायों ने भी अपने विशेष अंदाज में रंगों के इस पर्व का आनंद लिया। घरों में पुआ-पकवान की मिठास घुली रही। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर किए। हर चौक चौराहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात थे। शांति समिति की बैठकों का असर दिखा और पाकुड़ की छोड़ किसी और जगह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.