एटा, फरवरी 25 -- जिले में होली के त्योहार की खुमारी लोगों में बढ़ रही है। त्योहार को लेकर जहां बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं शहर के प्रमुख तिराहे और चौराहों पर होलिका दहन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के विभिन्न कॉलोनियों के चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों के तिराहो-चौराहों पर स्थानीय लोगों ने होलिका दहन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग श्रद्धाभाव के साथ होलिका दहन के लिए लकड़ियां, उपले (कंडे) और घरों का पुराना लकड़ी का कबाड़ इकट्ठा कर रहे हैं। मोहल्लों में टोली बनाकर युवा होलिका के स्वरूप को भव्य बनाने में जुटे हैं। वहीं घरों पर पुरानी परंपरा के अनुसार गुलरियां और उपलों की मालाएं तैयार की जा रही हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में करीब 95 से 100 स्थानों पर होलिकाएं दहन की जाएगी। इसके लिए संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.