फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज में होली के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समारोह में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने होली गीतों पर समूह नृत्य, लोकगीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों की फुहारों और हंसी-खुशी के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। कॉलेज परिसर रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर नजर आया और हर चेहरे पर मुस्कान थी। प्राचार्य डॉ. रूबी यादव ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डाला। फोटो 31 परिचय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.