रामपुर, मार्च 1 -- रामपुर। होली के पर्व नजदीक आते ही शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या गहराने लगी है। रंग, पिचकारी, गुलाल, मिठाई और कपड़ों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। त्योहार की खरीदारी से चलते फुटपाथों पर भीड़ बढ़ गई है। कई जगह अस्थायी दुकानों के लगने से सड़कें संकरी हो गई हैं। ऐसे में राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से वाहन लेकर बाजार न आएं और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.