गढ़वा, मार्च 5 -- रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ बुधवार को संपन्न हुआ।उससे पहले सोमवार सुबह होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होलिका दहन कार्यक्रम पुजारी बालेश्वर दुबे ने पूजा अर्चना के साथ संपन्न कराया। बुधवार को होली का त्योहार मनाया गया। पारंपरिक गीत गाकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा बधाई दी। अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार, रंगीला बाबा, गढ़ परिसर, चौधरी मोहल्ला, थाना मोड़, थाना परिसर में जमकर होली पर अबीर गुलाल लगाये गये। मुख्यालय से लेकर शहर गांव तक लोग उल्लास में डूबे रहे। होली का त्योहार शांति पूर्ण और हर्षोल्लास संपन्न कराने में थाना प्रभारी रवि केशरी, हाफिजुल्ला अंसारी, अनिल हेंब्रम, कुंदन सिंह, लक्ष्मी महतो सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही। उधर रंका गढ़ परिस...