जहानाबाद, मार्च 5 -- करपी, निज संवाददाता। रंगों का पावन पर्व होली करपी एवं बंसी प्रखंड में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक फगुआ गीतों की गूंज सुनाई दी, वहीं कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ होली का उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से होली गीत गाए। प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। होली के अवसर पर लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.