सीवान, मार्च 3 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के आरडब्लूडी के कार्यालय में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में पदाधिकारी व संवेदक ने एक दूसरे हो अबीर लगाकर बधाई दी। होली मिलन समारोह में विभाग के कार्यपालक अभियंता मनंजय कुमार ने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार होली प्रेम व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। होली शांतिपूर्ण ढंग से एक दूसरे के गले मिलकर मनाएं। रासायनिक व मिलावटी रंगों का प्रयोग नहीं करें। ताकि होली सबके लिए स्वास्थ्य व सुदृढ़ शांति पैगाम हो सके। मौके पर विभाग के एसडीओ समीर श्रीवास्तव, मिहिर कुमार, जेई धर्मेंद्र कुमार अवधेश कुमार, गोपालजी राय, मुकेश पांडेय व अमरजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.