पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर शहर में पूरे उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। सुबह होते ही रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों को उत्साह और उमंग बना हुआ था। खास बात रही कि होली में पूरी शांति की स्थिति बनी रही। लोग सुबह से होली के उमंग में डूबे रहे। छोटे छोटे बच्चों की होली तो सुबह होने के साथ शुरु हो गई। घर के बड़े-बुजुर्ग जहां घरों में पकवान बनाने में मशगूल थे वहीं छोटे बच्चों और युवाओं में काफी जोश और उत्साह बना रहा। होली के गीतों के बीच कहीं लोग एक एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे थे तो कहीं टोली बनाकर होली की गीतों पर झूम रहे थे। इस तरह का नजारा शहर के अलग-अलग मुहल्लों में देखने को मिला। हालांकि अब होली में रंग के बजाय लोग अबीर को ज्यादा पंसद करने लगे ह...