नोएडा, मार्च 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। रंगों के त्योहार होली को अपने घर-परिवार के साथ मनाने की चाह में रविवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, पूर्वांचल और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेन से लेकर स्पेशल ट्रेन तक में सीट मिलना मुश्किल हो गया। अधिकांश ट्रेने पहले से ही फुल थी, ऐसे में प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच चढ़ने को लेकर मारामारी का माहौल देखने को मिला। होली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही लोगों का अपने घर पर त्योहार मनाने की खुशी के साथ गाजियाबाद स्टेशन पर आना शुरू हो गया है। रविवार सुबह से ही स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ दिखाई देनी शुरू हो गई। बिहार, पूर्वांचल की तरफ जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेन से लेकर होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों से भरी नजर आईं। गोमती एक्सप्रेस, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.