रंगों और रेखाओं का सफर का 18 को लोकार्पण
मधुबनी, मई 15 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी,निज संवाददाता। सौराठ स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान में 18 मई को 'क्राफ्ट चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा की पुस्तक मिथिला चित्रकला : रंगों और रेखाओं का सफर का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी एवं पद्मश्री शिवन पासवान लोकार्पणकर्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक चन्द्रशेखर सिंह करेंगे। वहीं प्रो. नरेंद्र नारायण सिंह 'निराला' और कौशिक कुमार झा वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद शहर में आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.