लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। एमिटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी कला दर्पण 2026 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के डीन डॉ. गरुण मिश्रा ने प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। कहा कि कला दर्पण देशभर के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का एक समृद्ध मंच बन चुका है। इस वर्ष 'कला दर्पण' में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से 70 कलाकारों की 150 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं हैं। प्रदर्शनी में आईं कलाकृतियों में डिजिटल आर्ट श्रेणी में सुलेखा पांडेय और पेंटिंग श्रेणी में समीक्षा अवस्थी शीर्ष पर रहीं। फोटोग्राफी वर्ग में जितेंद्र सिंह, अमित कुमार और धर्मेंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संयोजन फाइन आर्ट्स के शिक्षक डॉ. अंगद वर्मा ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.