देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह। जसीडीह स्टेशन परिसर में मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। बाद में उसे रेल थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के मरकट्टा गांव निवासी संजय कुमार बेंगलूर जाने के लिए देर रात जसीडीह स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान वे मुख्य गेट के सामने पोर्टिको में सो गए। इसी बीच एक युवक उनके पैंट के पॉकेट से मोबाइल चोरी कर भागने लगा। संदेह होने पर आरपीएफ ने पार्किंग एरिया में उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गया मोबाइल समेत एक अन्य मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के मलहरा गांव निवासी वीरू राय के रूप में हुई है। पुलिस आगे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.