मेरठ, मार्च 30 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र में जेवरात चोरी में जिस आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, वही कुछ घंटों बाद पुलिस ने चालान कर छोड़ दिया। केसरगंज निवासी शाइना के मुताबिक वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संदिग्ध हालत में घर से निकलते देख लिया और दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं, पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए जेवर उसकी बेटी की आगामी शादी के लिए तैयार करवाए गए थे, जिससे परिवार को बड़ा झटका लगा है।सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि शिकायत के अभाव में आरोपी का चालान कर छोड़ा गया। पीड़ित द्...