सहारनपुर, अप्रैल 16 -- महानगर रंगीन रोशनी से जगमगा उठा है। सांझ ढलते ही शहर के प्रमुख चौराहे, पुल और मार्ग आकर्षक लाइटों से चमकने लगते हैं, जो हर किसी का मन मोह लेते हैं। हसनपुर चौक का रंग-बिरंगा फव्वारा विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महापौर डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में शहर को तिरंगा और गोल्डन लाइटों से सजाया गया है। घंटाघर, अम्बेडकर चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर रोशनी की सुंदर व्यवस्था की गई है, जिससे शहर की शाम और भी मनोहारी हो गई है। यह भी पढ़ें- मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित होगा पीली कोठी चौराहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...