फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी ने रंगीन पॉलीथिन को साफ तौर पर इनकार कर दिया है। सड़क की गुणवत्ता और मानक के मद्देनजर सफेद प्लास्टिक की डिमांड रखी है। नतीजन प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट में कुंतलो प्लास्टिक डंप पड़ी है। फिलहाल विभाग ने सफेद पॉलीथिन की डिमांड रखी है। ताकि गावो की सड़कों में प्लास्टिक के प्रयोग से सड़क का निर्माण हो सके। जिले के गावो में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित होने वाली सड़कों में प्लास्टिक का प्रयोग किया जाना था। जिसके लिए शासन की कवायद के बाद पंचायत विभाग की ओर से गांव गांव प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चला, लोगो को प्लास्टिक के बजाय जूट के झोले उपयोग में लाने को प्रेरित किया गया। योजना को धरातल में उतारने को 16-16 लाख की लागत से देवमई और विजयीपुर में प्लास्टिक प्रबं...