रंगीन टीवी के बड़े पर्दे पर इंटरटेनमेंट चैनलों का आनंद लेंगे बंदी
नवादा, अप्रैल 26 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश के सभी जेलों में बंदियों की मनोदशा में व्यापक सुधार लाने की कवायद शुरू की गयी है। इसी के तहत जेलों में बंदियों को बड़े स्क्रीन वाले रंगीन टीवी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। ताकि बंदी जेलों को काला पानी की सजा की बजाय सुधार का एक अवसर समझ सकें। इसी तर्ज पर नवादा मंडल कारा के बंदी भी रंगीन टीवी के बड़े पर्दे पर अब अपने पसंद के मनोरंजन सीरियल देख सकेंगे। इसके तहत प्रथम चरण में नवादा मंडल कारा में 43 इंच के 15 बड़े रंगीन टीवी उपलब्ध कराये गये हैं। टीवी को सभी कैदी वार्डों में तकनीशीयन के माध्यम से इंस्टॉलेशन का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद बंदी मनोरंजन सीरियल के अलावा करंट न्यूज व लाइव क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे। इससे पूर्व मंडल कारा के सभी 19 वार्डों में छोटे पुराने मॉडल के टीवी लगे हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.