लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें जांच व सैम्पलिंग कर रही हैं। कई जगह पर रंगीन कचरी सीज की गई वहीं बेसन को भी सीज किया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द सिंह ने भीरा में रंगीन कचरी का नमूना लेकर 18 किलो रंगीन कचरी सीज की। वहीं अभिषेक कुमार ने बेसन का सैम्पल भरकर 38 किलो बेसन सीज किया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने चंदनचौकी में रिफाइंड का नमूना लिया वहीं अभिषेक कुमार ने सूजी का सैम्पल भरकर जांच को भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजी शुक्ला ने मैदा का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...