सहरसा, मार्च 31 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजरायल एवं अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है, जिसका स्थानीय स्तर पर असर दिखाई दे रहा है। नगर के रंगीनियां स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल खत्म हुआ और इसके बाद डीजल का भी स्टॉक समाप्त हो गया, जिससे पंप पिछले दो दिनों से बंद पड़ा है। पंप के प्रोपराइटर संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर तेल की लोडिंग प्रक्रिया जारी है और मंगलवार सुबह तक टैंकर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।वहीं क्षेत्र के मेसर्स कुरेशा डीजल्स पंप पर पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। बाइक चालकों को 200 रुपये ...