रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया
अररिया, जून 2 -- बथनाहा, एक संवाददात। 56वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा का 14वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसएसबी ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर देकर की गई। इस अवसर पर महानिदेशक द्वारा प्रेषित बधाई संदेश को भी समस्त बल कर्मियों को पढ़कर सुनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय परिसर में बच्चों एवं परिवारजनों के लिए जलेबी रेस, स्पून-लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर तथा रस्साकशी सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.