सोनभद्र, जनवरी 11 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। वनिता मंडल ओबरा ने शनिवार की रात खुशनुमा शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन कर पति दिवस मनाया। मुख्य अतिथि ओबरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरके अग्रवाल और वनिता मंडल अध्यक्ष नूतन अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ई आरके अग्रवाल एवं ई एसके सिंघल महाप्रबंधक सी ताप विद्युत गृह, ई एके राय एसई, सिविल ई डीके सिंह एस ई ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम में वनिता मंडल के सदस्यों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, कपल डांस, स्किट, गीत गायन एवं चित्रहार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। कार्यक्रम के मध्य मे वनिता मंडल की कार्यकारिणी द्वारा अनेको गेम करवाये गए जिसमें पुरुषों व बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रभाग किया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो नें भरपूर लुत्फ उठाया। मुख्य महाप्...